इंटरनेशनल डेब्यू करेंगी ऋचा चड्डा
बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्डा इंटरनेशनल डेब्यू करने जा रही हैं। ऋचा जल्द ही अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। ऋचा को इंडो-ब्रिटिश फिल्म ऑफर हुई है, जिसमें ऋचा चड्ढा लीड रोल निभाने वाली हैं। ऋचा अपनी पहली इंटरनेशनल फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। ऋचा ने कहा, अभी फिल्म के बारे में ज्यादा कुछ रिवील करना जल्दबाजी होगी। लेकिन हां मैंने स्क्रिप्ट पढ़ ली है और मैंने फिल्म के लिए हां कह दी है। फिल्म की कहानी बेहद इंटरेस्टिंग लगी है, फिल्म में मुझे मेरा कैरेक्टर पसंद आ रहा है। इंटरनेशनल फिल्मों में अब इंडियन एक्टर्स को अच्छे रोल दिए जा रहे हैं, यह देखकर बेहद खुशी होती है। ऋचा इन दिनों फिल्म हीरा मंडी की शूटिंग में बिजी है। इसके अलावा ऋचा की अगली फिल्म गर्ल्स विल बी गर्ल्स है, जिसका निर्देशन शुचि तलाटी कर रही हैं। यह फिल्म 16 साल की लड़की और उसकी मां की कहानी है।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
