कास्टिंग काउच पर रणवीर सिंह का बड़ा खुलासा
फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह इंडस्ट्री में सुपरहिट हैं और उन्हें बहुत पसंद किया जाता है। रणवीर ने हाल ही में खुलासा किया है कि उन्हें अपने करियर के शुरुआती दिनों में कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था। जी हाँ, हाल ही में इस बात का खुलासा सालों बाद रणवीर सिंह ने किया है। जी दरअसल उन्होंने बताया कि संघर्ष के दिनों में एक दिवंगत प्रोड्यूसर ने उन्हें अपने घर पर बुलाया था और कहा था कि स्मार्ट नहीं सेक्सी बनो। इसी के साथ रणवीर ने बताया कि इस दौरान सिर्फ अपने मज़े के लिए प्रोड्यूसर ने अपने कुत्ते को उन पर छोड़ दिया था।
आप सभी को बता दें कि हाल ही में रणवीर सिंह मार्राकेश इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने मोरक्को पहुंचे थे। वहीं इस दौरान रणवीर सिंह को फिल्म फेस्टिवल में एटोइले द ओर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वहीं अब रणवीर सिंह ने कहा कि एक और बार उस प्रोड्यूसर ने उन्हें बुलाया था। दूसरी बार का एक्सपीरियंस शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि प्रोड्यूसर ने फिल्म में काम देने की बात कह कर किसी और शख्स के ज़रिए एक अंधेरी सी जगह पर बुलाया। इसी के साथ रणवीर ने कहा, “उस आदमी ने मुझे अजीब सी जगह पर बुलाया और उन्होंने कहा कि तुम हार्ड वर्कर हो या स्मार्ट वर्कर? मैं खुद को स्मार्ट नहीं समझता तो मैंने कहा कि मैं हार्ड वर्कर हूं। इस पर उन्होंने कहा कि डार्लिंग स्मार्ट बनो, सेक्सी बनो।”
आप सभी को बता दें कि रणवीर सिंह ने कहा, “उस दौरान साढ़े तीन साल में मैंने वैसी सभी चीज़ों का एक्सपीरियंस किया। और मुझे लगता है कि ये वो पीरियड था, जिसने मुझे आज मिल रहे मौके की वैल्यू को समझाया है।” काम के बारे में बात करें तो रणवीर सिंह अपनी दो फिल्में, सर्कस और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की रिलीज़ के इंतज़ार में हैं।
Similar Post
-
‘पेड्डी’ के धमाकेदार गाने Hellallallo का प्रोमो रिलीज
फिल्म ‘पेड्डी’ का सबसे बड़ा म्यूज़िकल इवेंट 23 मई को भोपाल में आ ...
-
'नागाबंधम' से सामने आया विराट कर्णा का खूंखार लुक
साल 2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक, 'नागाबं ...
-
काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की ‘दि इंडिया स्टोरी’ का टीजऱ जल्द
फिल्म दि इंडिया स्टोरी के मेकर्स ने घोषणा की है कि फिल्म का टीजऱ जल् ...
