छह खिलाडिय़ों का राज्य स्तर पर हुआ चयन
जसवन्तपुरा, (जेठाराम गोयल), सोमवार, 21 नवंबर 2022। कस्बे के श्री राजेश्वर पब्लिक स्कूल के छह खिलाडिय़ों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। हाल ही में आयोजित स्थानीय विद्यालय श्री राजेश्वर पब्लिक स्कूल जसवंतपुरा में 66 वीं जिला स्तरीय बास्केटबॉल व तैराकी 14 वर्ष (छात्र/छात्रा) खेलकूद प्रतियोगिता 2022-23 का आयोजन किया गया जिसमें बास्केटबॉल के फाइनल में स्थानीय विद्यालय ने रा.उ.मा.विद्यालय जसवंतपुरा को शिकस्त देकर विद्यालय का नाम रोशन किया था। विद्यालय के छह खिलाड़ी जिसमें हरीश कुमार, नरेश कुमार, ललित कुमार, दिनेश चौधरी, सुरेश कुमार व मोनाराम का राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। छात्रों के चयन पर संस्थाप्रधान मनीष कुमार सोनी, दल प्रभारी सहदेव वैष्णव, दिलीप पुरोहित, विनोद कुमार, उमाराम परिहार, उत्तम कुमार, अनिता राव, वैशाली राव, हिमानी राव व ज्योत्सना कुमारी ने खुशी जताई व खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दी।
Similar Post
-
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर प्रधान पीठ की संरचनात्मक कमियों पर जताई गंभीर चिंता, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
- केंद्रीय गुंबद के पुनर्वास से जुड़े पुराने अनुबंध पर भी उठे स ...
-
NEET PG 2026 : इंटरनल पावर फेलियर के कारण iDZ सीतापुरा, जयपुर के 2 केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया अधूरी रही
- इन 2 केंद्रों के अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को होगी पुनः परीक् ...
-
राजस्थान : डूंगरपुर के स्कूल में जर्जर कमरे की छत का हिस्सा गिरा
जयपुर, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक र ...
