आर्य समाज संस्था सदर बाजार मून्दडी मोहल्ला में किया गया पुस्तिका का विमोचन
अजमेर, सोमवार, 21 नवंबर 2022। आर्य समाज संस्था सदर बाजार मून्दडी मोहल्ला के भवन में प्रधाना सुश्री चन्द्रा देवनानी और पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के महासचिव रमेश लालवानी के द्वारा आर्य समाज की पुस्तिका का विमोचन किया गया। सुश्री दादी चन्द्रा देवनानी ने बताया कि पुस्तिका में आर्य समाज के नियम, आर्य समाज की गतिविधियां, हकीम वीरूमल के जीवन के संस्मरण, आर्य समाज के भजनो सहित अनेक अन्य जानकारियों के साथ-साथ पिछले तीन वर्षो की आय व्यय का ब्यौरा भी प्रकाशित करवाया गया है। आर्य समाज सदर बाजार के भवन में हवन यज्ञ करके आर्य समाज और आर्य समाज के वैदिक विद्वान लालचन्द आर्य के ब्रम्हत्व में हवन यज्ञ की मुख्य यजमान के रूप में वरिष्ठ नागरिक सुश्री चन्द्रा देवनानी, चतुर मूलचन्दानी, चेतन मंगलानी, श्रीमती पुष्पा छतवानी, श्रीमती निर्मला हून्दलालनी, रमेश लालवानी, सुश्री ज्योति तोलानी एवं अन्य ने हवन यज्ञ में सामग्री की आहूति प्रदान की। शान्ति पाठ के पश्चात हवन प्रार्थना के कार्यक्रम का समापन किया।
Similar Post
-
राजस्थानी फिल्म 'धूड़', विरासत, लालच और पारिवारिक संघर्ष की कहानी
जोधपुर, (मोहम्मद आमीन), गुरुवार, 16 अक्टूबर 2026। राजस्थानी सिने ...
-
राजस्थान में ईदगाह-बांदीकुई लोकल ट्रेन का पहिया पटरी से उतरा, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। राजस्थान के खेरली स्टेशन क ...
-
राजस्थान में कई जगहों पर बारिश होने का अनुमान
जयपुर, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस ...
