कंट्री माफिया में रवि का लुक देख दीवाने हुए फैंस

img

पाॅपुलर भोजपुरी एक्टर रवि किशन  की वेब सीरीज कंट्री माफिया ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दी गई हैं।  उत्तर - प्रदेश और बिहार के शराब माफिया पर आधारित इस स्टोरी के लेखक संजय़ मासूम है जो अपनी लेखन कला का कौशल आश्रम जैसी वेब सीरीज में भी दिखाते हुए दिखाई दे चुके है। जिनकी लेखनी को सभी के द्वारा सराहा जा चुका है।  कहानी शुरू होते ही रफ्तार पकड़ लेती है और सभी किरदार भी सामने आ चुके है। इस वेब सीरीज के लीड रोल में रवि किशन और सौंदर्या है जो भाई बहन के किरदार में दिखाई दे रहे हैं। दोनों  भाई बहन  सिविल सेवा में जाकर देश की सेवा करने की चाह रखते हैं लेकिन वक़्त का पहिया कुछ ऐसा घूमता है कि वे खुद ही कानून को हाथ में लेने को मजबूर हो चुके है। भाई का संस्कृत उच्चारण कमजोर है लेकिन फिर भी वह अपनी बहन को संस्कृत का श्लोक बोलकर ल्क्ष्य से न भटकने की सलाह भी दे रहे है ।

इसके बाद मारकाट के सीन नजर आतें हैं।  वहीं कहानी में एक बाबा भी हैं जो राजनीति को अपने हाथों में रखतें हैं दर्शकों को वेब सिरीज देखते समय़ मिर्जापुर की य़ाद भी आ सकती है, क्योंकि माहौल  कुछ-कुछ मिर्जापुर से मेल खाता है। कुल मिलाकर बात करें यह सीरीज पूरी तरह रवि किशन की एक्टिंग पर ही टिकी हुई नजर आती है। कलाकारों की जल्दबाजी साफतौर से स्क्रीन पर नजर आती है। कुल मिलाकर बात करें तो  आजकल के मॉडर्न दर्शकों को अब इन विषय में ज्यादा रुचि नहीं रही है। उनकी पसंद पर खरा उतरनरे लिए कहानी कुछ हटकर होना जरुरी है। 

overlay-cleverहाल ही में रवि किशन ने एक  इंटरव्य़ूह में इस पर बात करते हुए बोला कि यह माफिया आधारित एक बेहद ही रोचक स्टोरी पर आधारित है जो दर्शको को खुद से जोड़ने में कामयाब होगी और वे इसे अपना खूुब सारा प्यार देने वाले है। वेब सिरीज की शूटिंग के बारे में बात करते हुए वे कहते हैं कि मेरे ऑफस्क्रीन और ओनस्क्रीन का एक्सपीरियंस बहुत अच्छा रहा। सेट के कास्ट और क्रू ने भी मेरा बहुत सहयोग किया। इनके साथ काम करने का अनुभव बहुत यादगार रहने वाले है। रवि किशन स्टारर इस वेब सिरीज को  जी 5 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकता है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement