सामी-सामी गाना पर जान्हवी कपूर ने किया डांस
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने सुपरहिट गाना सामी-सामी पर डांस किया है। जान्हवी कपूर ने दुबई में हुए फिल्मफेयर मिडिल ईस्ट अचीवर्स नाइट में शिरकत की।इस दौरान जान्हवी कपूर ने अवॉर्ड शो में शानदार डांस परफॉर्मेंस भी दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जान्हवी कपूर नेफिल्म 'पुष्पा' के 'सामी सामी' गाने पर स्टेज पर परफॉर्मेंस दी। इस दौरान वह रश्मिका मंदाना के हुक स्टेप करती दिखाई दी। जान्हवी कपूर की फिल्म 'मिली' हाल ही में प्रदर्शित हुयी है। इस फिल्म को बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया था। जान्हवी कपूर जल्द ही मिस्टर एंड मिसेज माही, बड़े मियां छोटे मियां, बवाल, दोस्ताना 2, बॉम्बे गर्ल और रणभूमि जैसी फिल्मों में नजर आएंगी।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
