आंख खुली तो बेड पर16फीट का बिन बुलाया मेहमान
आमतौर पर सांप का नाम सुनकर ही शरीर में कंपकपी सी हो जाती है। अगर सांप सामने आ जाए तो एक बार तो होश उड जाते हैं। ऐसे में सोचिए कि अगर घर में सांप घुस जाए वह भी दो चार फीट का नहीं बल्कि पूरे 16 फीट का तो क्या होगा। जिसके घर में यह सांप घुसा हो उसे तो हार्ट अटैक ही आ जाए। ऐसा ही कुछ ऑस्ट्रेलिया में एक महिला के साथ हुआ। इस महिला का नाम है ट्रीना हिबर्ड और यह ऑस्ट्रेलिया के क्वीन्सलैंड इलाके में रहती है। हाल ही में ट्रीना के घर में एक 16 फीट का पाइथन घुस गया। घटना सुबह 4.30 बजे की है। जब ट्रीना ने 16 फीट और 30 किलों के पाइथन को अपने घर में देखा तो वह घबराई नहीं।
उसने सबसे पहले सांप पकडने वालों को फोन कर इसकी जानकारी दी और उन्हें घर बुलाया। इस दौरान ट्रीना ने उस विशाल पाइथन की तस्वीरें खींची। साथ ही ट्रीना ने उस बिन बुलाए मेहमान का वीडियो भी बनाया और उसे फेसबुक पर पोस्ट किया। ट्रीना ने उस विशाल पाइथन का नाम मोंटी रखा है। बाद में सांप पकडने वाले उस पाइथन को ले गए।
Similar Post
-
देश का अनोखा साइकिल स्कूटर, आगे से स्कूटर, पीछे से साइकिल
जिले के लक्खोवाल के कक्षा आठवीं के एक छात्र ने अपने पिता के साथ मिलक ...
-
असीरगढ़ में फिर निकले सोने के सिक्के, रात के अंधेरे में खुदाई जारी
असीरगढ़ किले के पास खुदाई में सोने के सिक्के मिलने की खबर फैलते ही स ...
-
उदयपुर के स्वर्ण शिल्पी ने बनाई विश्व की सबसे सस्ती और हल्की सोने की चेन
उदयपुर के स्वर्ण कारीगर 100 विश्व रिकॉर्ड होल्डर डॉ. इकबाल सक्का ने व ...
