मराठी फिल्म वेड का निर्देशन करेंगे रितेश देशमुख
बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख मराठी फिल्म वेड से निर्देशन के क्षेत्र में कदम रख रहे हैं। फिल्म 'वेड' से रितेश देशमुख निर्देशन की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। इस फिल्म की टीजर जारी हो गया है। वेड में रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख की मुख्य भूमिका है।'वेड' रितेश और जेनेलिया दोनों के लिए बहुत खास है। जहां रितेश मराठी फिल्मों में निर्देशन के क्षेत्र में कदम रख रहे हैं,वहीं जेनेलिया पहली बार किसी मराठी फिल्म में एक्टिंग करती नजर आएंगी। 'वेड' उस इंसान की कहानी है, जिसका प्यार अधूरा रह गया। फिल्म के टीजर में रितेश देशमुख यह बता रहे हैं कि प्यार मिलने पर खुशी होती है, लेकिन प्यार अधूरा रह जाने पर केवल अकेलापन मिलता है। फिल्म का टीजर जेनेलिया ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने इस पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए मराठी में लिखा, 'मैं महाराष्ट्र में पैदा हुई थी। एक्टिंग शुरू करने के बाद मैंने हिंदी, तमिल, तेलुगू सहित अलग-अलग भाषाओं में काम किया। मुझे वहां दर्शकों का खूब प्यार मिला। अब मैं अपनी मराठी फिल्म से डेब्यू कर रही हूं, जिसका निर्देशन रितेश कर रहे हैं।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
