पंजाब में 22 आईएएस, 10 पीसीएस अधिकारियों का तबादला
चंडीगढ़, रविवार, 27 नवंबर 2022। पंजाब सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 22 और प्रांतीय प्रशासनिक सेवा (पीसीएस) के 10 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों में, 1988 बैच की रवनीत कौर को विशेष मुख्य सचिव, खाद्य प्रसंस्करण के रूप में पदस्थ किया गया है। उन्हें जेल विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। वहीं, आईएएस अधिकारी अनुराग अग्रवाल को अतिरिक्त मुख्य सचिव-सह- वित्त आयुक्त, निगम का प्रभार दिया गया है। आईएएस अधिकारी मालविंदर सिंह जग्गी, विपुल उज्ज्वल, हरीश नायर, वी के सेतिया, संदीप हंस, कुमार सौरभ राज, मोहम्मद इशफाक, पूनमदीप कौर,हिमांशु अग्रवाल, ऋषिपाल सिंह, मनीष कुमार, पल्लवी, उमाशंकर गुप्ता और संदीप ऋषि का भी तबादला किया गया है। इनके अलावा, पंजाब सिविल सेवा के 10 अधिकारियों का भी तबादला किया गया है।
Similar Post
-
दिल्ली सरकार ने समयबद्ध सेवा को कानूनी अधिकार बनाने संबंधी विधेयक को मंजूरी दी
नई दिल्ली, बुधवार, 15 जुलाई 2026। दिल्ली सरकार ने नागरिकों को सर ...
-
सड़क हादसे के पीड़ित व्यक्ति के परिवार को 25.71 लाख मुआवजा दिया जाए: न्यायाधिकरण
ठाणे, बुधवार, 15 जुलाई 2026। महाराष्ट्र के ठाणे के मोटर दुर्घटन ...
-
मुंबई में 'कोस्टल रोड' पर सुरंग में एक कार में आग लगी, कोई हताहत नहीं
मुंबई, बुधवार, 15 जुलाई 2026। मुंबई में 'कोस्टल रोड' की सुरंग क ...
