ज़हरा एस खान के नए गाने फकीरन का हिस्सा बनी मौनी रॉय
बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी राय गायिका ज़हरा एस खान के गाना फकीरन में नजर आयेंगी। टी सीरीज़ बैनर का नया ट्रैक फकीरन 30 नवम्बर को रिलीज़ होने के लिए तैयार है। इस गाने को ज़हरा एस खान ने अपनी दमदार आवाज़ से स्वरबद्ध किया है, और तनिष्क बागची ने गाने के म्यूजिक के साथ गाने के बोल भी लिखे हैं। इस गाने में मौनी रॉय नजर आयेगी। ज़हरा एस खान ने कहा, ''मुझे लगता है कि मौनी को इस अद्भुत ट्रैक का हिस्सा बनाना सबसे अच्छा निर्णय था। जब मैं इस गाने की रिकॉर्डिंग कर रही थी तब मेरे दिमाग में यही चल रहा था कि मौनी इस गाने के साथ जस्टिस करेंगी। वे इस टीम का अद्भुत हिस्सा हैं और हमें पूरा भरोसा है की उन्होंने इस गाने के साथ पूरा जस्टिस किया है। मौनी रॉय ने कहा, ''मैंने ज़हरा के सभी गाने सुने हैं और हर बार, मुझे लगता है कि उनकी आवाज़ में एक नयापन और यूनिक टेक्सचर है। जब मुझे पता चला कि मैं इस गाने का हिस्सा बनने जा रही हूं तो मैं बहुत उत्साहित थी।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
