मुंबई में शिल्पा शेट्टी ने खोला नया रेस्टोरेंट 'बिज्जा'
बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा एक ऐसी अदाकारा हैं जो फिल्मों के साथ-साथ कई बिजनेस संभालती हैं। जी हाँ, कुछ सालों पहले शिल्पा शेट्टी ने खुद की योगा डीवीडी लॉन्च की थी और शिल्पा शेट्टी का खुद का एक फिटनेस एप, रेस्टोरेन्ट और खुद की क्लोदिंग लाइन भी है। अब तक सामने आ चुकीं कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी 18 मिलियन डॉलर की संपत्ति है। वहीं अब शिल्पा ने मुंबई में अपना एक और रेस्टोरेंट ओपन किया है।
शिल्पा शेट्टी ने मुंबई में पिज्जा रेस्टोरेंट शुरू किया है। जी दरअसल शिल्पा शेट्टी के इस Pizza रेस्टोरेंट का नाम 'बिज्जा' रखा है। आपको बता दें कि शिल्पा के रेस्टोरेंट की ओपनिंग पर उनके वियान राज कुंद्रा, बेटी समीषा शेट्टी कुंद्रा, पति राज कुंद्रा और दोस्तों पहुंचे थे। जी हाँ और अब इस दौरान की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। आपको बता दें कि शिल्पा अपने नए रेस्टोरेंट की ओपनिंग के बाद बाहर खड़े पैपराजी को पिज्जा भी बांटती हैं। फिलहाल सोशल मीडिया पर फैंस को शिल्पा का यह अंदाज अच्छा लग रहा है और वह उनकी तारीफों के पूल बाँध रहे हैं।
आपको यह भी बता दें कि शिल्पा शेट्टी कुंद्रा टोटल 13 ब्रांड की ब्रांड एम्बेसडर हैं। जिसमें उनके फिटनेस से लेकर होम डेकोर और कई अंतराष्ट्रीय ब्रांड्स हैं। वहीं कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार शिल्पा एक ब्रांड को प्रमोट करने के लिए और किसी भी फोटोशूट के लिए लगभग 70 से 90 लाख तक लेती हैं। फिलहाल उनकी फोटोज तेजी से वायरल हो रहीं हैं।
Similar Post
-
'जन नायकन' के नए प्रचार पोस्टर जारी, 23 जुलाई को होगी रिलीज
केवीएन प्रोडक्शंस ने मंगलवार को फिल्म 'जन नायकन' का नया प्रचार पो ...
-
नीट मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के प्रति दिलजीत दोसांझ ने जताया समर्थन
गायक एवं अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओ ...
-
रितेश और जेनेलिया ने नीट प्रदर्शनकारी छात्रों का समर्थन किया, कहा- उनकी आवाज सुनी जानी चाहिए
अभिनेता रितेश देशमुख और अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख ने नीट परीक्षा ...
