रेवती के साथ फिर काम करेंगे सलमान खान
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान लंबे अरसे के बाद रेवती के साथ काम करने जा रहे हैं। सलमान खान और रेवती ने वर्ष 1991 में प्रदर्शित फिल्म लव में साथ काम किया था। अब सलमान और रेवती फिर से साथ में काम करने जा रहे हैं।बिग बॉस 16 के वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान, रेवती और काजोल अपनी फिल्म वेंकी का प्रमोशन करने के लिए स्पेशल गेस्ट के रूप में दिखाई दीं। सलमान खान ने बिग बॉस 16 वीकेंड का वार के सेट पर काजोल और रेवती का जोरदार वेलकम किया। रेवती के बारे में इंट्रोड्यूस कराते हुए सलमान खान ने बताया कि वह जल्द ही टाइगर 3 के लिए एक बार फिर रेवती के साथ रुपहले पर्दे पर नज़र आएंगे। बताया जा रहा है कि टाइगर 3 में रेवती वह किरदार निभाएंगी, जिसे गिरीश कर्नाड ने इसके ऑरिजनल वर्जन में निभाया था। गिरीश कर्नाड ने टाइगर फ्रैंचाइज़ी में शेनॉय की कैरेक्टर प्ले किया था। टाइगर 3 को मनीष शर्मा निर्देशित कर रहे हैं।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
