जाह्नवी कपूर ने अंग्रेजी गाना पर किया डांस
बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने अंग्रेजी गाना पर डांस किया है। जाह्नवी कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह एक अंग्रेजी गाने पर थिरकती हुई नजर आ रही है।जाह्नवी कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडिया को शेयर किया है, जिसमें वह हाल ही में रिलीज हुए टेलर स्विफ्ट के गाना कर्म पर अपने हेयर स्टाइलिस्ट मार्स पेड्रोजो के साथ थिरकती हुई दिख रही हैं। जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही की तैयारियों में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह एक महिला क्रिकेटर की भूमिका में नजरआयेंगी।फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही में जाह्नवी के साथ राजकुमार राव भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
