जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़, हथियार और विस्फोटक बरामद
पुंछ/जम्मू, बुधवार, 30 नवंबर 2022। जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिले पुंछ में सुरक्षाबलों ने बुधवार को एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ करते हुए वहां से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आतंकवादी ठिकाने से बरामद हथियारों में दो एके राइफल, छह मैग्जीन, 69 कारतूस, एक पिस्तौल और पांच हथगोले शामिल हैं। अधिकारी के मुताबिक, सुरनकोट तहसील के नबना गांव में पुलिस और सेना के संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान इस आतंकवादी ठिकाने का पता चला। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने डीयू के ‘नॉर्थ कैंपस’ में और सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
-
सिक्किम में 11 अक्टूबर को विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे
गंगटोक, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। सिक्किम का निर्वाचन विभाग विश ...
-
सीमारपुरी इमारत हादसा: मलबे से दो और शव निकले, मृतक संख्या पांच हुई
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली के सीमापुरी इलाके म ...
