पश्चिम बंगाल में भारी मात्रा में हथियार एवं गोलाबारूद बरामद, दो लोग गिरफ्तार
कोलकाता, गुरुवार, 01 दिसम्बर 2022। पश्चिम बंगाल में दक्षिण 24 परगना जिले के काशीपुर इलाके में एक मकान से भारी मात्रा में ‘गन पाउडर’, सॉकेट बम और आग्नेयास्त्र बरामद किये गये हैं। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक गुप्त सूचना के बाद बुधवार रात को छापे के दौरान इस मकान के मालिक और उसके बेटे को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा, ‘‘ काशीपुर थानाक्षेत्र के नातापुकुर इलाके में नबीरूल मोल्ला के घर से हमने 15 किलोग्राम गन पाउडर , एक बंदूक, बम बनाने में काम आने वाले धातु के 17 खाली बक्से, एक आधी-अधूरी बनी बंदूक जब्त की।’’ उनके अनुसार मोल्ला और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Similar Post
-
सीट चयन में पारदर्शिता की कमी, पार्टी हितों से समझौता: कांग्रेस सांसद जोतिमणि
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। करूर से कांग्रेस सांसद एस. जोतिमण ...
-
मणिपुर में चार प्रतिबंधित संगठनों के सात उग्रवादी गिरफ्तार
इंफाल, शनिवार, 28 मार्च 2026। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने चार प्र ...
-
तमिलनाडु विस चुनाव: अन्नाद्रमुक ने एनजेपी को एक सीट आवंटित की
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। तमिलनाडु में मुख्य विपक्षी दल अन ...
