ओडिशा में खड़े ट्रक से कार की टक्कर में चार की मौत
भुवनेश्वर, गुरुवार, 01 दिसम्बर 2022। ओडिशा के खुर्दा जिले में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 16 पर एक कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई जिसमें कार में सवार दो महिलाओं सहित कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। दुर्घटना दिन के समय बड़ापोखरी इलाके में हुई । हादसे का शिकार हुए लोग पुरी से आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम जा रहे थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार में सवार सभी चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई । उन्होंने कहा कि मृतकों की उम्र 25-35 साल के बीच थी।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने डीयू के ‘नॉर्थ कैंपस’ में और सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
-
सिक्किम में 11 अक्टूबर को विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे
गंगटोक, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। सिक्किम का निर्वाचन विभाग विश ...
-
सीमारपुरी इमारत हादसा: मलबे से दो और शव निकले, मृतक संख्या पांच हुई
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली के सीमापुरी इलाके म ...
