शाहरुख खान ने पूरी की फिल्म डंकी की शूटिंग
शाहरुख खान को आप सभी जल्द धमाकेदार फिल्मों में देखने वाले हैं। जी दरअसल हाल ही में मिली जानकारी के तहत शाहरुख खान ने अपनी नई फिल्म डंकी की शूटिंग पूरी कर ली है। जी हाँ, डायरेक्टर राजकुमारी हिरानी की इस फिल्म का शूट सऊदी अरब में चल रहा था और अब इस शेड्यूल को खत्म कर लिया गया है। अब इन सभी के बीच शाहरुख़ ने एक खास मैसेज वाला वीडियो शेयर किया है। आप देख सकते हैं इसमें उन्होंने सऊदी अरब के संस्कृति मंत्रालय को शुक्रिया कहा है।
जी दरअसल इस वीडियो में शाहरुख खान कहते हैं, 'डंकी जैसी फिल्म के शूटिंग शेड्यूल को सऊदी में खत्म करने से बेहतर कोई फीलिंग नहीं है। हमें बेहतरीन लोकेशन और बढ़िया मेहमानदारी देने के लिए शुक्रिया। मैं राज सर और पूरे कास्ट एंड क्रू संग सभी को बड़ा शुक्रान (शुक्रिया) कहता हूं। भगवान आपके साथ रहे।' आप देख सकते हैं शाहरुख ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'सऊदी अरब के संस्कृति मंत्रालय, टीम और जिन्होंने ने भी डंकी के शूट को स्मूद बनाया उन सभी का बहुत शुक्रिया।' इस वीडियो में सुपरस्टार को रेगिस्तान में खड़े देखा जा सकता है।
आप देख सकते हैं उन्होंने ब्लू टी-शर्ट के साथ ब्लैक कोट और चश्मा पहना हुआ है। वहीं शाहरुख के बैकग्राउंड में एक बड़ी पहाड़ी को भी देखा जा सकता है। आपको बता दें कि डायरेक्टर राजकुमार हिरानी, फिल्म डंकी को बना रहे हैं और ये फिल्म दिसंबर 2023 में रिलीज होगी। ऐसा भी बताया जा रहा है कि ये फिल्म भारतीयों के गैर-कानूनी रूप से यूएस और कनाडा जाने की कहानी को हाईलाइट करेगी, जिसे डॉन्की फ्लाइट कहते हैं। वहीं फिल्म में शाहरुख के साथ तापसी पन्नू भी नजर आएंगी।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
