शाहरुख खान ने शेयर किया पठान का नया पोस्टर
बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान ने सोशल मीडिया पर अपनी आने वाली फिल्म पठान का नया पोस्टर शेयर किया है। यशराज बैनर तले बन रही सिद्धार्थ आनंद निर्देशित पठान में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की मुख्य भूमिका है।शाहरुख ने सोशल मीडिया अकाउंट पर पठान का नया पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में शाहरुख खान बीच में नजर आ रहे हैं, उनके हाथ में गन दिखाई दे रही है। वहीं उनके अगल-बगल में जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी बंदूक थामे नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर के कैप्शन में शाहरूख ने लिखा, पेटी बांध ली है ? तो चलें ! पठान 25 जनवरी, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
