नगालैंड में 60वां स्थापना दिवस मनाया गया
कोहिमा, गुरुवार, 01 दिसम्बर 2022। नगालैंड में बृहस्पतिवार को राज्य का 60वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने विकास व शांति के मार्ग पर आगे बढ़ने और नगा राजनीतिक मुद्दे के समाधान की दिशा में काम करने का आह्वान किया। म्यांमा की सीमा से लगा नगालैंड 1963 में एक अलग राज्य बना था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नगालैंड के लोगों को राज्य के 60वें स्थापना दिवस पर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने यहां राज्य सचिवालय में आयोजित मुख्य समारोह के दौरान अपने संबोधन में कहा, “ हमारा कर्तव्य है कि हम अपने मतभेदों को अपनी आम पहचान पर हावी न होने दें और बड़े लक्ष्यों व उपलब्धियों के लिए एकजुट रहें।” रियो ने यह भी कहा कि नगा लोगों को नगा राजनीतिक मुद्दे के प्रति सचेत रहना चाहिए, जिसके अंतिम समाधान के लिए “हम इंतजार करना जारी रखेंगे।”
मुर्मू ने ट्वीट किया, “नगालैंड के लोगों को 60वें स्थापना दिवस पर बधाई। नगालैंड विविध जनजातीय संस्कृति व समृद्ध विरासत वाला राज्य है। राज्य की अपनी हालिया यात्रा के दौरान लोगों की गर्मजोशी से मैं बहुत प्रभावित हुई । नागालैंड के लोगों को उज्ज्वल व समृद्ध भविष्य के लिए मेरी शुभकामनाएं।” प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, “नगालैंड के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। भारत नगालैंड की संस्कृति पर बहुत गर्व करता है, जिसमें साहस, कड़ी मेहनत और प्रकृति के साथ तालमेल बनाकर रहने पर जोर दिया जाता है। मैं आने वाले वर्षों में नगालैंड की निरंतर सफलता की कामना करता हूं।”
Similar Post
-
राउत ने सांसदों को 50 करोड़ रुपये का प्रलोभन दिए जाने का आरोप लगाया, बागियों को इस्तीफे की चुनौती दी
मुंबई, बुधवार, 17 जून 2026। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ( ...
-
सुक्खू ने केंद्र से बढ़ी मुफ्त बिजली रॉयल्टी, 7784 करोड़ रुपये ऊर्जा बकाया जारी करने की मांग की
नई दिल्ली, बुधवार, 17 जून 2026। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सु ...
-
केरल सरकार ने 'पीएम श्री' पर गौर करने के लिए एक मंत्रिमंडलीय उपसमिति बनायी है: सतीशन
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 17 जून 2026। केरल के मुख्यमंत्री वी डी सत ...
