सिंघम अगेन का निर्देशन करेंगे रोहित शेट्टी
बॉलीवुड के जाने-माने फिल्मकार रोहित शेट्टी, फिल्म सिंघम अगेन का निर्देशन करेंगे। अजय देवगन और रोहित शेट्टी एक बार फिर साथ आ रहे है। दोनों सिंघम अगेन बना रहे है। यह सिंघम फिल्म की तीसरी कड़ी होगी। इस बात की जानकारी फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने ट्वीट के माध्यम से दी है। तरण आदर्श ने ट्विटर पर लिखा, ''अजय देवगन और रोहित शेट्टी सिंघम अगेन के लिए साथ आ रहे हैं। यह बड़ी खबर है। दोनों सफल कलाकार और निर्देशक माने जाते हैं। अब दोनों एक बार फिर साथ में काम कर रहे हैं और ऐसा वह सिंघम अगेन के लिए कर रहे है। फिल्म का यही टाइटल होगा। इस फिल्म की शूटिंग अजय फिल्म भोला से फ्री होने के बाद शुरू करेंगे। ''तरण आदर्श ने इसके साथ एक तस्वीर शेयर की है। इसमें अजय देवगन को गन पकड़े हुए देखा जा सकता है। साथ ही पोस्टर पर लिखा हुआ है, 'सिंघम अगेन।'
Similar Post
-
‘पेड्डी’ के धमाकेदार गाने Hellallallo का प्रोमो रिलीज
फिल्म ‘पेड्डी’ का सबसे बड़ा म्यूज़िकल इवेंट 23 मई को भोपाल में आ ...
-
'नागाबंधम' से सामने आया विराट कर्णा का खूंखार लुक
साल 2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक, 'नागाबं ...
-
काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की ‘दि इंडिया स्टोरी’ का टीजऱ जल्द
फिल्म दि इंडिया स्टोरी के मेकर्स ने घोषणा की है कि फिल्म का टीजऱ जल् ...
