सड़क हादसे में दो भाइयों समेत चार की मौत
जयपुर, शुक्रवार, 02 दिसम्बर 2022। राजस्थान के अलवर जिले में सड़क हादसे में दो भाइयों समेत चार लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बानसूर के पुलिस उपाधीक्षक सुनील जाखड़ ने बताया कि यह हादसा बानसूर थाना क्षेत्र के कोटपूतली रोड पर नई सड़क के पास बृहस्पतिवार की रात को हुयी जब बाइक सवार चार युवक शादी समारोह के लिए कपड़े की खरीदारी करने रहे थे । उन्होंने कहा कि बाइक सवारों की सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। जाखड़ ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि चारों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान प्रदीप सिंह, ललित सिंह, राहुल सिंह और नवीन सिंह के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदीप और ललित भाई थे। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये और शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया गया।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने डीयू के ‘नॉर्थ कैंपस’ में और सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
-
सिक्किम में 11 अक्टूबर को विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे
गंगटोक, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। सिक्किम का निर्वाचन विभाग विश ...
-
सीमारपुरी इमारत हादसा: मलबे से दो और शव निकले, मृतक संख्या पांच हुई
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली के सीमापुरी इलाके म ...
