खदान धंसने से सात लोगों की मौत
जगदलपुर, शुक्रवार, 02 दिसम्बर 2022। छत्तीसगढ़ के बस्तर ज़िले में पीली मिट्टी की खदान धंस जाने से उसमें दबकर छह महिलाओं समेत सात लोगों की मौत हो गई है। बस्तर ज़िले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि ज़िले के मालगाँव में स्थित छुई खदान (पीली मिट्टी खदान) के धंस जाने से उसमें दबकर छह महिलाओं समेत सात लोगों की मौत हो गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीण आज पीली मिट्टी की खदान से मिट्टी निकाल रहे थे तभी ऊपर का हिस्सा उनके ऊपर गिर गया और सभी उसके नीचे दब गए। पीली मिट्टी एक प्रकार का चूना पत्थर होता है। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद अन्य ग्रामीणों ने उन्हें बचाने की कोशिश की और इसकी जानकारी पुलिस को दी । पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया और बचाव कार्य शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि अभी तक इस घटना में सात लोगों की मौत हुई है। उनके अनुसार बचाव कार्य के दौरान पुलिस ने पांच शव बरामद किये जबकि दो लोगों की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है। उनके अनुसार घटनास्थल में बचाव कार्य जारी है।
Similar Post
-
बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त, सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही : तेजस्वी यादव
पटना, गुरुवार, 06 अगस्त 2026। राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक ...
-
जम्मू कश्मीर के कठुआ में मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार
जम्मू, गुरुवार, 06 अगस्त 2026। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बृहस्पतिवा ...
-
मुंबई में चोरी के मामलों में वांछित आरोपी सूरत से गिरफ्तार, 44 लाख रुपये की कीमती वस्तुएं बरामद
सूरत, गुरुवार, 06 अगस्त 2026। नवी मुंबई के रहने वाले 26 साल के एक व ...
