राष्ट्रपति दिव्यांग सशक्तिकरण के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी
नई दिल्ली, शुक्रवार, 02 दिसम्बर 2022। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल शनिवार को व्यक्तियों, संस्थानों, संगठनों और राज्य एवं जिले को दिव्यांग सशक्तिकरण के क्षेत्र के उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए वार्षिक राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी। केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार समारोह की अध्यक्षता करेंगे और केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले, ए.नारायणस्वामी और प्रतिमा भौमिक इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां बताया कि वर्ष 2021 और 2022 के लिए विकलांग व्यक्तियों के सशक्तिकरण के लिए 21 श्रेणियों में राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किये जा रहे हैं। वर्ष 2021 के लिए कुल 844 तथा वर्ष 2022 के लिए 1210 आवेदन प्राप्त हुए थे। चयन प्रक्रिया में आवेदकों के दस्तावेजों और अभिलेखों की जांच की गई।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने डीयू के ‘नॉर्थ कैंपस’ में और सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
-
सिक्किम में 11 अक्टूबर को विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे
गंगटोक, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। सिक्किम का निर्वाचन विभाग विश ...
-
सीमारपुरी इमारत हादसा: मलबे से दो और शव निकले, मृतक संख्या पांच हुई
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली के सीमापुरी इलाके म ...
