कर्नाटक सरकार तेंदुए के हमले में जान गंवाने वाली युवती के परिवार को 15 लाख रुपये का मुआवज़ा देगी
बेंगलुरु, शनिवार, 03 दिसम्बर 2022। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने तेंदुए के हमले में जान गंवाने वाली युवती के परिवार को 15 लाख रुपये का मुआवज़ा देने की शनिवार को घोषणा की। राज्य में मैसुरू जिले के एक गांव में हाल में एक तेंदुए के हमले में एक युवती की मौत हो गई थी। राजधानी बेंगुलरु और मैसुरू में तेंदुए के हमलों की घटनाएं सामने आने के बाद, बोम्मई ने कहा कि उन्होंने वन विभाग को शहरी इलाकों और इंसानी बस्तियों में घुसे तेंदुओं को पकड़ने के लिए टीम तैनात करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘तेंदुए के हमले में मारे गए लोगों के परिवारों को 15 लाख रुपये का मुआवज़ा दिया जाएगा। यह जंगली हाथियों की वजह से जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को मिलने वाले मुआवज़े के समान है।’’
राज्य सरकार ने जानवरों के हमलों को गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वन अधिकारी उस तेंदुए को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं जिसने मैसुरू जिले की नरसिपुरा तालुक के केब्बेगुंडी गांव में 22 वर्षीय युवती की जान ले ली। बोम्मई ने कहा, ‘‘हमने लोगों पर तेंदुए के हमलों को गंभीरता से लिया है, खासकर बेंगलुरू और मैसुरू में। वन अधिकारियों ने उन्हें पकड़ने के लिए जाल लगाए हैं। मैंने उनसे जानवरों को जिंदा पकड़ने और वन में छोड़ने के लिए कहा है।’’
Similar Post
-
राउत ने सांसदों को 50 करोड़ रुपये का प्रलोभन दिए जाने का आरोप लगाया, बागियों को इस्तीफे की चुनौती दी
मुंबई, बुधवार, 17 जून 2026। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ( ...
-
सुक्खू ने केंद्र से बढ़ी मुफ्त बिजली रॉयल्टी, 7784 करोड़ रुपये ऊर्जा बकाया जारी करने की मांग की
नई दिल्ली, बुधवार, 17 जून 2026। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सु ...
-
केरल सरकार ने 'पीएम श्री' पर गौर करने के लिए एक मंत्रिमंडलीय उपसमिति बनायी है: सतीशन
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 17 जून 2026। केरल के मुख्यमंत्री वी डी सत ...
