पैंट पहनाने के लिए बुलाया पुलिस को!
अमेरिका में एक बडा ही अजीबो गरीब मामला देखने को मिला जब एक बच्ची ने पैंट पहनने में परेशानी होने पर पुलिस को बुला लिया। दरअसल अमेरिका में किसी भी तरह की इमरजेंसी के लिए 911 नंबर पर फोन किया जाता है। एलिया नाम की 2 साल की एक बच्ची को पैंट पहनने में परेशानी हो रही थी। इस पर उसने 911 पर फोन लगा दिया। फोन पर बच्ची ने ड्रेस पहनाने के लिए मदद मांगी। उस समय बच्ची के परिजन भी घर पर ही मौजूद थे लेकिन उन्हें पता नहीं था कि बच्ची ने 911 पर फोन किया है। डिप्युटी माथ लोयनस उस समय बच्ची के घर के आसपास थीं। लोयनस बच्ची के घर गई। जैसे ही दरवाजा खुुला बच्ची दौडती हुई लोयनस के पास गई। उस समय बच्ची पैंट में उलझी हुई थी। उसकी पैंट कमर तक नहीं पहुंच पा रही थी। लोयनस ने बच्ची को पैंट पहनाई। इसके बाद बच्ची ने लोयनस को गले लगाया। लोयनस ने कहा कि यह उनकी शिफ्ट का बेस्ट पार्ट था। जब बच्ची की मां को इस बारे में पता चला तो वह हैरान रह गई।
Similar Post
-
देश का अनोखा साइकिल स्कूटर, आगे से स्कूटर, पीछे से साइकिल
जिले के लक्खोवाल के कक्षा आठवीं के एक छात्र ने अपने पिता के साथ मिलक ...
-
असीरगढ़ में फिर निकले सोने के सिक्के, रात के अंधेरे में खुदाई जारी
असीरगढ़ किले के पास खुदाई में सोने के सिक्के मिलने की खबर फैलते ही स ...
-
उदयपुर के स्वर्ण शिल्पी ने बनाई विश्व की सबसे सस्ती और हल्की सोने की चेन
उदयपुर के स्वर्ण कारीगर 100 विश्व रिकॉर्ड होल्डर डॉ. इकबाल सक्का ने व ...
