पीजीटी शिक्षक भर्ती में सभी विषयों को शामिल किया जाए : सैलजा
चंडीगढ़, सोमवार, 05 दिसम्बर 2022। कांग्रेस संचालन समिति की सदस्य कुमारी सैलजा ने सोमवार को पीजीटी शिक्षक भर्ती में सभी विषयों को शामिल करने और सभी रिक्त पद भरने की मांग की। कांग्रेस नेता के यहां जारी बयान के अनुसार उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को पत्र लिखकर मांग की है कि पीजीटी शिक्षक भर्ती में सभी विषयों की भर्ती निकाली जाए और सभी रिक्त पद भरे जाएं। उन्होंने बताया कि पात्र अध्यापक संघ ने उन्हें बताया कि हरियाणा में पीजीटी स्कूल लेक्चरर की पोस्ट गत 19 नवंबर को विज्ञापित की गई थी। इसमें केवल आठ विषयों को ही शामिल किया गया है।
हरियाणा के स्कूलों में 18 से 20 विषय पढ़ाए जाते हैं। भौतिक शास्त्र, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, पंजाबी, संस्कृत, हिंदी, इंग्लिश, समाजशास्त्र, भूगोल, अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान आदि महत्वपूर्ण विषय भर्ती में शामिल नहीं किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पीजीटी शिक्षक भर्ती को सात साल बीत गए हैं और सात साल बीतने के बाद सिर्फ आठ विषयों के 4476 पद ही भरे जा रहे हैं जबकि करीब 14 हजार पद रिक्त हैं, मगर फिर भी सरकार सभी पदों को भरने के लिए गंभीर नहीं है। कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश के शिक्षित युवा सरकार की तरफ से भर्ती नहीं निकालने से हताश और निराश हैं। युवा आयु सीमा के पार हो रहे हैं। इसके साथ ही खाली पड़े शिक्षकों के पदों से विद्यार्थियों की पढ़ाई भी बुरी तरह से प्रभावित हो रही है।
Similar Post
-
बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त, सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही : तेजस्वी यादव
पटना, गुरुवार, 06 अगस्त 2026। राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक ...
-
जम्मू कश्मीर के कठुआ में मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार
जम्मू, गुरुवार, 06 अगस्त 2026। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बृहस्पतिवा ...
-
मुंबई में चोरी के मामलों में वांछित आरोपी सूरत से गिरफ्तार, 44 लाख रुपये की कीमती वस्तुएं बरामद
सूरत, गुरुवार, 06 अगस्त 2026। नवी मुंबई के रहने वाले 26 साल के एक व ...
