स्टालिन ने लालू प्रसाद को शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामना दी
चेन्नई, सोमवार, 05 दिसम्बर 2022। द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने सोमवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद को सफल सर्जरी और शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामना दी। स्टालिन ने ट्वीट किया, ‘‘ (हम) वरिष्ठ समाजवादी योद्धा और राजद अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद को सफल सर्जरी और शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामना देते हैं जिनका सिंगापुर में गुर्दा प्रतिरोपण हुआ है ।’’ लालू प्रसाद के बेटे और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपने पिता का गुर्दा प्रतिरोपण होने की सूचना दी।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने डीयू के ‘नॉर्थ कैंपस’ में और सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
-
सिक्किम में 11 अक्टूबर को विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे
गंगटोक, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। सिक्किम का निर्वाचन विभाग विश ...
-
सीमारपुरी इमारत हादसा: मलबे से दो और शव निकले, मृतक संख्या पांच हुई
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली के सीमापुरी इलाके म ...
