अनुष्का ने अपनाया पुराने जमाने की अभिनेत्रियों का लुक
अनुष्का शर्मा एक बेहतरीन अदाकारा हैं और हाल में उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस ‘क्लीन स्लेट फिल्म्स’ से खुद को अलग कर लिया है। जी हाँ और इसकी जिम्मेदारी उन्होंने अपने भाई कर्णेश शर्मा को सौंप दी। आपको बता दें कि इस प्रोडक्शन हाउस के तहत हाल ही में बनी फिल्म ‘Qala’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इस फिल्म में अनुष्का ने कैमियो किया और इसमें वह विंटेज लुक में दिखीं। अब इसकी सोशल मीडिया पर खूब तारीफें हुईं हैं और इस दौरान के फोटोज भी सामने आये हैं।
अनुष्का शर्मा की ये सभी तस्वीरें ब्लैक एंड व्हाइट हैं। इसमें वह पुरानी फिल्मों की एक्ट्रेस के तरह पोज देते हुए नजर आ रही हैं। आप देख सकते हैं अनुष्का शर्मा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए फैंस से मिले प्यार का आभार जताया है। जी दरअसल, ‘Qala’ में अनुष्का के कैमियो और लुक की काफी तारीफें सोशल मीडिया पर हो रही हैं। इन तस्वीरों में अनुष्का की खूबसूरती की तुलना नरगिस जैसी दिवंगत एक्ट्रेस से तुलना की जा रही थी।
आप देख सकते हैं अनुष्का शर्मा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, “कोई कैसे उन्हें ये समझाये। अनविता दत्ता आप ही बतायें। Qala की जर्नी का हिस्सा बनने पर प्यार, प्यार और प्यार मिला।” वैसे हम आपको यह भी बता दें, अनविता दत्ता ने इस फिल्म का डायरेक्शन किया है। वह इसकी राइटर भी हैं। फिल्म से दिवंगत इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने डेब्यू किया है। इसमें तृप्ति डिमरी, स्वास्तिका मुखर्जी भी हैं।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
