ऑटो चलाती नजर आई ये मशहूर एक्ट्रेस
टीवी के चर्चित कॉमेडी शो 'भाबी जी घर पर हैं' फेम अंगूरी भाभी यानी शिल्पा शिंदे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में शिल्पा आरामदायक गाड़ियां छोड़ ऑटो में ड्राइवर सीट पर बैठी दिखाई दे रही हैं। बिग बॉस 11 की विजेता शिल्पा शिंदे का यह हाल देखकर उनके प्रशंसकों को झटका लग गया है। वही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में शिल्पा शिंदे ऑटो में आराम से बैठी दिखाई दे रही हैं, तभी एक लड़की उनसे आकर पूछती है क्या वर्सोवा चलोगो, तब ताव से शिल्पा शिंदे सवारी को मना कर देती हैं। वीडियो के साथ शिल्पा शिंदे ने कैप्शन भी लिखा है, 'मुंबई के ऑटो रिक्शा वाले का एटीट्यूड...' शिल्पा शिंदे ने वीडियो से मुंबई के ऑटोरिक्शा वालों के एटीट्यूड को जबरदस्त अंदाज में बताया है। बता दे कि अंगूरी भाभी लगभग 6 वर्षों से टेलीविज़न की स्क्रीन से गायब हैं। 'बिग बॉस सीजन 11' जीतने के पश्चात् भी वह लंबे समय तक टेलीविज़न पर लौट नहीं पाई थीं। शिल्पा शिंदे अब सब टीवी के शो 'मैडम सर- कुछ बात है क्योंकि जज्बात है' से एक बार फिर वापसी करने जा रही हैं। शिल्पा शिंदे कि फैन फॉलोइंग भी लाखों में है।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
