फिल्मों का निर्माण और निर्देशन करना चाहते हैं रणबीर कपूर
बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर फिल्मों का निर्माण और निर्देशन करना चाहते हैं। रणबीर कपूर सऊदी अरब के जेद्दाह में चल रहे रेड सी फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने के लिये पहुंचे हैं। रणबीर कपूर ने बताया कि मैं हमेशा से फिल्म का निर्देशन और निर्माण करना चाहता था, लेकिन वास्तव में कहानी लिखने का साहस मुझमें नहीं है। मैं एक लेखक नहीं हूं, और जब मैं अपने विचारों को दूसरे लोगों के साथ साझा करने की बात करता हूं तो उस दौरान में मैं शर्मीला हो जाता हूं। ऐसे में मैं इस पर काम कर रहा हूं और फिल्मों का निर्देशन शुरू करना और उम्मीद है कि उनमें भी अभिनय करना, यह मेरे 10 साल के लक्ष्यों में शामिल है। रणबीर कपूर ने हॉलीवुड फिल्म में काम करने के बारे में पूछे जाने पर कहा, मैं अपने देश में मुझे मिलने वाले अवसरों से संतुष्ट हूं। मैं अपनी भाषा में ही एक्टिंग करना पसंद करूंगा।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
