अक्षय कुमार का शिवाजी लुक देख प्रकाश राज ने कसा तीखा तंज
अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। जी दरअसल जल्द ही वह छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाने वाले हैं। हालाँकि वह ट्रोल हो रहे हैं। जी दरअसल सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि अक्षय अपने किरदारों को वक्त नहीं देते हैं, ऐसे में जब 'वेडात मराठे वीर दौडले सात'से छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार में अक्षय सामने आए तो उन्हें काफी ज्यादा ट्रोल किया गया। केवल आम लोगों ने ही नहीं बल्कि अभिनेता प्रकाश राज ने भी उनको ट्रोल किया है।
आपको बता दें कि उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी का मीम शेयर कर अक्षय कुमार को ट्रोल किया है। 'वेडात मराठे वीर दौडले सात'से छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार से अक्षय कुमार के फर्स्ट लुक पर प्रकाश राज ने तीखा तंज कसा है। जी दरअसल प्रकाश ने अपने ट्वीट में दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें से एक में अक्षय का शिवाजी महाराज लुक है और दूसरे में अक्षय- पीएम मोदी के इंटरव्यू की एक फोटो। आप देख सकते हैं यह फोटो मीम है, जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्षय से कहते हैं- 'शिवाजी महाराज के टाइम इलेक्ट्रिक बल्ब कैसे आ गया गुटखा खोर? जिस पर अक्षय कहते हैं- वैसे ही जैसे आपको पास 1988 में डिजिटल कैमरा आ गया था।
इन तस्वीरों के साथ प्रकाश ने कैप्शन में लिखा- 'मन की बात।। सिर्फ पूछ रहा हूं (जस्ट आस्किंग)।।।।' आप सभी को याद दिला दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब अक्षय कुमार के खिलाफ प्रकाश राज ने सीधे तौर पर मोर्चा खोला है। बल्कि इससे पहले प्रकाश राज ने अक्षय कुमार पर तब निशाना साधा था, जब खिलाड़ी एक्टर ने ऋचा चड्ढा के गलवान ट्वीट पर रिएक्ट किया था। उस समय प्रकाश ने कहा था कि उन्हें अक्षय कुमार से ये उम्मीद नहीं थी। जी हाँ और उस दौरान प्रकाश राज का रिएक्शन सोशल मीडिया पर चर्चा में रहा था, हालांकि अक्षय ने इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया था।
Similar Post
-
'जन नायकन' के नए प्रचार पोस्टर जारी, 23 जुलाई को होगी रिलीज
केवीएन प्रोडक्शंस ने मंगलवार को फिल्म 'जन नायकन' का नया प्रचार पो ...
-
नीट मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के प्रति दिलजीत दोसांझ ने जताया समर्थन
गायक एवं अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओ ...
-
रितेश और जेनेलिया ने नीट प्रदर्शनकारी छात्रों का समर्थन किया, कहा- उनकी आवाज सुनी जानी चाहिए
अभिनेता रितेश देशमुख और अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख ने नीट परीक्षा ...
