घाटी में बारिश, बर्फबारी और ठंड से मिली राहत
श्रीनगर, शनिवार, 10 दिसम्बर 2022। केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में पर्यटन स्थल गुलमर्ग को छोड़कर घाटी के सभी जगहों पर रात का तापमान जमाव बिंदु से ऊपर दर्ज किया गया है। कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश और हल्की बर्फबारी होने से यहां के निवासियों को कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिली। क्षेत्र में न्यूनतम तापमान में कई डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। कल रात गुलमर्ग और गुरेज में ताजा हिमपात हुआ जबकि मैदानी इलाकों में बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान श्रीनगर में 0.9 मिमी, काजीगुंड में 2.6 मिमी, पहलगाम में 2.3 मिमी, कुपवाड़ा में 5.5 मिमी और कोकेरनाग में 5.6 मिमी बारिश हुई है।
कश्मीर घाटी का प्रवेश द्वार काजीगुंड कस्बे में तापमान .8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुलमर्ग में रात का तापमान माइनस 2.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग में रात का तापमान पिछली रात के 1.1 डिग्री सेल्सियस की तुलना में 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तथा दक्षिण कश्मीर के पहलगाम हिल रिजॉर्ट में तापमान कल रात 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के अधिकारियों ने शनिवार सुबह मुख्य रूप से ऊंचाई वाले इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर बर्फबारी की भविष्यवाणी की थी। भूतल परिवहन में अस्थायी व्यवधान हो सकता है , कश्मीर में बादल छाए रहेंगे।
Similar Post
-
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने परिसीमन में दक्षिण के साथ 'अन्याय' का आरोप लगाया
हैदराबाद, मंगलवार, 14 अप्रैल 2026। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रे ...
-
कश्मीर में बैसाखी मनाई गई, सिख श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारों में मत्था टेका
श्रीनगर, मंगलवार, 14 अप्रैल 2026। कश्मीर में मंगलवार को धार्मिक ...
-
प्रधानमंत्री मोदी के 15 अप्रैल को कर्नाटक दौरे पर आने की उम्मीद
बेंगलुरु, मंगलवार, 14 अप्रैल 2026। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 ...
