विक्की डोनर के सीक्वल में काम करना चाहते हैं आयुष्मान खुराना
बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी सुपरहिट फिल्म विक्की डोनर के सीक्वल में काम करना चाहते हैं। आयुष्मान खुराना ने बॉलीवुड में अपने सिने करियर की शुरूआत वर्ष 2012 में प्रदर्शित फिल्म विक्की डोनर से की थी। जॉन अब्राहम निर्मित और शुजित सरकार निर्देशित विक्की डोनर बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुयी थी। आयुष्मान खुराना ने विक्की डोनर का सीक्वल बनाने की इच्छा जाहिर की है। आयुष्मान खुराना ने कहा, मैं चाहता हूं कि विक्की डोनर 2 लगभग 10 साल बाद बनाई जाए। उस समय तक विक्की के बच्चे बड़े हो जाने चाहिए और विक्की उनसे मिल सकता है। हॉलीवुड में काम करने के बारे में पूछे जाने पर आयुष्मान ने कहा, यदि उनके किरदार का रिप्रजेंटेशन अच्छा होता है, तो वह हॉलीवुड फिल्मों में जरूर काम करना पसंद करेंगे।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
