इस बैंक में निकली नौकरियां, केवल इंटरव्यू से होगी भर्ती
बैंक में नौकरी तलाश रहे अभ्यर्थियों के लिए काम की ख़बर है. पंजाब नेशनल बैंक, PNB में नौकरियां निकली हैं. जिसके तहत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. ख़ास बात यह है कि पदों के लिए आवेदन करने पर कोई भी शुल्क नहीं देना होगा. इन पदों पर कितनी वैकेंसी है तथा कौन आवेदन कर सकता है, इसके सभी जानकारी आप यहाँ चेक कर सकते हैं एवं तय तिथि से पहले पदों के लिए आवेदन जमा कर सकते हैं.
पदों का विवरण:-
पंजाब नेशनल बैंक की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया के जरिए डिफ़ेंस बैंकिंग एडवाइज़र के पद भरे जाएंगे. जिनमें सीनियर डिफ़ेंस बैंकिग एडवाइज़र के 3 एवं डिफेंस बैंकिंग एडवाइज़र के 12 पद सम्मिलित हैं.
शैक्षणिक योग्यता:-
इंडियन आर्मी, एयरफोर्स, नेवी से रिटायर कैंडिडेट्स पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही आवेदक की आयु 60 वर्ष से कम होनी चाहिए. वहीं डिफ़ेंस बैंकिग एडवाइज़र पदों के लिए यह 58 वर्ष से कम होनी चाहिए. योग्यता मानदंड की पूरी जानकारी भर्ती के नोटिफिकेशन से चेक की जा सकती है.
चयन प्रक्रिया:-
प्राप्त आवेदनों के आधार पर सबसे पहले कैंडिडेट्स शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. तत्पश्चात, शॉर्ट लिस्ट किए गए कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. इंटरव्यू के आधार पर ही फ़ाइनल नियुक्ति होगी. इसके अतिरिक्त यदि आप भर्ती संबंधी अन्य जानकारी चेक करना चाहते हैं तो इस लिंक pnbindia.in/downloadprocess.aspx?fid=njIr571t/Zylm1Z9kaOh7g== पर जाकर भर्ती का नोटिफिकेशन देख सकते हैं.
Similar Post
-
मिजोरम में 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम किया गया जारी, 87.67 प्रतिशत विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण
मिजोरम में बुधवार को 12 वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी किय ...
-
ओडिशा सरकार ने भीषण गर्मी के चलते विद्यालयों में 27 अप्रैल से ग्रीष्मावकाश घोषित किया
भुवनेश्वर, शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन ...
-
सीबीएसई की 10वीं कक्षा की दूसरी बोर्ड परीक्षाएं 15 से 21 मई तक होंगी
नई दिल्ली, गुरुवार, 23 अप्रैल 2026। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बो ...
