कोलकाता में प्लास्टिक के कारखाने में भीषण आग
कोलकाता, सोमवार, 12 दिसम्बर 2022। शहर के टांगरा इलाके में एक प्लास्टिक के कारखाने में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। कारखाने में ज्वलनशील पदार्थ जमा करके रखा गया था। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की छह गाड़ियों को सुबह करीब साढ़े 11 बजे घटना स्थल पर भेजा गया। अधिकारी ने कहा कि अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। उन्होंने कहा, “अग्निशमन विभाग के अधिकारी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। प्लास्टिक के कारखाने से सटे प्रतिष्ठानों को एहतियात के तौर पर खाली करा दिया गया है क्योंकि पूरा इलाका भीड़भाड़ वाला है। कारखाने में ज्वलनशील पदार्थ हैं।” उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने डीयू के ‘नॉर्थ कैंपस’ में और सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
-
सिक्किम में 11 अक्टूबर को विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे
गंगटोक, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। सिक्किम का निर्वाचन विभाग विश ...
-
सीमारपुरी इमारत हादसा: मलबे से दो और शव निकले, मृतक संख्या पांच हुई
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली के सीमापुरी इलाके म ...
