आशिकी 3 में कार्तिक आर्यन के अपोजिट नयी अभिनेत्री को लांच करेंगे मुकेश भट्ट
बॉलीवुड फिल्मकार मुकेश भट्ट का कहना है कि फिल्म आशिकी 3 में कार्तिक आर्यन के अपोजिट वह नयी अभिनेत्री को लांच करेंगे। मुकेश भट्ट ,कार्तिक आर्यन को लेकर आशिकी 3 बनाने जा रहे हैं। यह फिल्म वर्ष 1990 में प्रदर्शित फिल्म आशिकी का तीसरा संस्करण है। मुकेश भट्ट ने कहा है कि फिल्म आशिकी 3 में वह कार्तिक आर्यन के अपोजिट किसी नए चेहरे को लॉन्च करेंगे। उन्होंने कहा, हम अभी भी अभिनेत्री की तलाश कर रहे हैं और मैं बहुत तेजी से इस काम को कर रहा हूं। हम आशिकी 3 के लिए एक नया चेहरा लाना चाहते हैं। फिल्म आशिकी 3 की शूटिंग अगले साल शुरू होगी। हम अपनी स्क्रिप्ट तैयार कर रहे हैं। गौरतलब है कि वर्ष 1990 में प्रदर्शित 'आशिकी' में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल की मुख्य भूमिका थी। इसके बाद वर्ष 2013 में प्रदर्शित 'आशिकी 2' में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर ने अहम भूमिका निभायी थी।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
