चीन के मुद्दे पर संसद में चर्चा कराए सरकार : मनीष
नई दिल्ली, बुधवार, 14 दिसम्बर 2022। लोकसभा में चीन सीमा पर चीनी सेना की घुसपैठ को लेकर सरकार से संसद में चर्चा कराने की मांग की गई। कांग्रेस के मनीष तिवारी ने शून्य काल में यह मुद्दा उठाया और कहां कि मोदी सरकार चीन की सीमा पर जारी हरकतों को लेकर संसद में चर्चा कराने से भाग रही है। उन्होंने कहा कि इससे पहले जब भी चीन नर ऐसी हरकत की संसद में उसको लेकर चर्चा हुई। यहां तक कि इस मुद्दे पर जब कराई गई तो 165 सदस्यों ने अपनी बात इस मामले में संसद में अपनी बात कही लेकिन इस बार संसद मौन है। तिवारी ने कहा कि इस बार चीनी घुसपैठ की खबर के बाद से संसद 6 बार बैठी है लेकिन इसको लेकर संसद में चर्चा नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि सीमा पर चीन ने अतिक्रमण किया है लेकिन भारत सरकार इस मुद्दे पर संसद में चर्चा कराने को तैयार नहीं है।
Similar Post
-
मुख्यमंत्री एफसीआरए संशोधन विधेयक के विरोध में विधानसभा का विशेष सत्र बुलाएं: कांग्रेस
आइजोल, गुरुवार, 23 जुलाई 2026। कांग्रेस की मिजोरम इकाई ने बृहस् ...
-
कांग्रेस ने मुंबई में प्रदर्शनकारी युवाओं के खिलाफ दर्ज 'झूठे' मामले वापस लेने की मांग की
मुंबई, गुरुवार, 23 जुलाई 2026। कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई ने ब ...
-
बिहार:नीट पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के मुद्दे पर विधानसभा और विधान परिषद में हंगामा
पटना, गुरुवार, 23 जुलाई 2026। बिहार विधानसभा और विधान परिषद में ...
