भारत जोड़ो यात्रा : राहुल संग कदमताल करते दिखे RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन
सवाई माधोपुर, बुधवार, 14 दिसम्बर 2022। पूर्व आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन बुधवार को राहुल गांधी की अगुआई वाली भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। कांग्रेस ने राहुल संग राजन की तस्वीर शेयर कर लिखा, नफरत के खिलाफ देश जोड़ने के लिए...खड़े होने वालों की बढ़ती संख्या बताती है कि-हम होंगे कामयाब। 7 सितंबर को तमिलनाडु से शुरू हुई यात्रा फिलहाल राजस्थान से गुजर रही है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में आज RBI के पूर्व गवर्नर एन रघुराम राजन जुड़े हैं। राहुल गांधी ने राजन के साथ लंबी चर्चा की। टी ब्रेक तक लगातार दोनों बातचीत करते हुए चल रहे थे। आर्थिक मुद्दों पर रघुराम राजन बेबाक राय रखते रहे हैं। गौरतलब है कि भारत जोड़ो यात्रा में लगातार अलग-अलग क्षेत्रों के लोग जुड़ रहे हैं।
राहुल गांधी और रघुराम राजन के बीच आधे घंटे से ज्यादा समय बातचीत हुई। दोनों ने एक डॉक्यूमेंट्री के लिए आर्थिक मुद्दों पर अपनी राय रखी। रघुराम राजन को यूपीए के दूसरे कार्यकाल में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का गवर्नर बनाया गया था। इससे पहले मंगलवार को दौसा में ही राहुल गांधी गो बैक के नारे लिखे मिले। इसकी जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। शहर के आगरा रोड और लालसोट ओवरब्रिज पर लिखे इन स्लोगन को तुरंत मिटाया गया है।
Similar Post
-
बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त, सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही : तेजस्वी यादव
पटना, गुरुवार, 06 अगस्त 2026। राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक ...
-
जम्मू कश्मीर के कठुआ में मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार
जम्मू, गुरुवार, 06 अगस्त 2026। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बृहस्पतिवा ...
-
मुंबई में चोरी के मामलों में वांछित आरोपी सूरत से गिरफ्तार, 44 लाख रुपये की कीमती वस्तुएं बरामद
सूरत, गुरुवार, 06 अगस्त 2026। नवी मुंबई के रहने वाले 26 साल के एक व ...
