108 आपातकालीन सेवाओं के साथ 104 जननी एक्सप्रेस सेवा आगामी 6 माह तक अत्यावश्यक सेवा घोषित
जयपुर, बुधवार, 14 दिसम्बर 2022। राज्य सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर प्रदेश में 108 आपातकालीन सेवाओं के साथ 104 जननी एक्सप्रेस सेवा, 104 चिकित्सा परामर्श सेवाओं को तत्काल प्रभाव से 13 दिसम्बर से आगामी 6 माह तक अत्यावश्यक सेवा घोषित किया है। शासन उप सचिव गृह (ग्रुप-9) विभाग की ओर से जारी इस अधिसूचना के अनुसार राज्य सरकार की राय है कि 108 आपातकालीन सेवाओं के साथ-साथ 104 जननी एक्सप्रेस सेवा, 104 चिकित्सा परामर्श सेवाओं एवं कॉलसेन्टर में हड़ताल होने से सेवाओं के प्रदाय एवं अनुरक्षण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा, जिसके फलस्वरूप जन समुदाय को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। अधिसूचना के अनुसार इन सेवाओं में जिनका संचालन सेवा प्रदाता कंपनी जीवीके ईएमआरआई के माध्यम से इनिटग्रेटेड एम्बुलेंस प्रोजेक्ट के तहत किया जा रहा है के समस्त कार्यालयों एवं कर्मचारियों तथा उसके कार्यकलापों से संबंधित समस्त सेवाओं को 13 दिसम्बर से आगामी 6 माह तक अत्यावश्यक सेवा घोषित किया गया है।
Similar Post
-
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर प्रधान पीठ की संरचनात्मक कमियों पर जताई गंभीर चिंता, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
- केंद्रीय गुंबद के पुनर्वास से जुड़े पुराने अनुबंध पर भी उठे स ...
-
NEET PG 2026 : इंटरनल पावर फेलियर के कारण iDZ सीतापुरा, जयपुर के 2 केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया अधूरी रही
- इन 2 केंद्रों के अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को होगी पुनः परीक् ...
-
राजस्थान : डूंगरपुर के स्कूल में जर्जर कमरे की छत का हिस्सा गिरा
जयपुर, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक र ...
