24 फरवरी 2023 को रिलीज होगी अक्षय-इमरान की सेल्फी
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की फिल्म सेल्फी 24 फरवरी 2023 को रिलीज होगी। फिल्म सेल्फी में अक्षय कुमार के साथ इमरान हाशमी की मुख्य भूमिका है।अक्षय कुमार ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर सेल्फी से अपना लुक शेयर किया है।शेयर की गई तस्वीर में अक्षय कुमार बिल्कुल अतरंगी अवतार में नजर आ रहे हैं। ट्रैक पैंट के साथ शर्टलेस अक्षय ने ऊपर से रंग-बिरंगी फरवाली जैकेट कैरी की है और कार के ऊपर चढ़कर बैठे हुए दिख रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में अक्षय ने फिल्म की रिलीज डेट बताया कि सेल्फी साल 2023 में 24 फरवरी को रिलीज हो रही है। अक्षय कुमार ने फिल्म सेल्फी के अपकमिंग गाने से अपना लुक शेयर करते हुए कहा, ''मेरा आज का मंत्रा है- गर्मी, नमी और फॉक्स फर...सब चलेगा। बस काम कर, काम कर...सेल्फी के लिए नए गाने की शूटिंग कर रहा हूं। आपसे 24 फरवरी को सिनेमाघरों में मिलता हूं।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
