कपल ने शादी के लिए अपनाया अनोखा तरीका
इंसान अपने जीवन की पहली शादी को हर तरीके सो यादगार बनाना चाहता है। हर इंसान चाहता है कि अपनी शादी में कुछ ऎसा अलग हो जिन पलों को हमेशा याद रख सकें इसीलिए अपनी शादी में कुछ ऎसा करते हैं जिसको देखकर सभी आश्चर्यचकित हो जाएं। ऎसा ही एक मामला आया है थाईलैंड का। थाईलैंड में वैलेंटाइन डे पर एक जोडे ने शादी रचाई और अपनी शादी में ऎसा किया कि सभी देखकर चौंक गए और हर कोई स्तब्ध रह गया। इस मौके पर कपल व उनके रिश्तेदार काफी खुश दिखे। जानकारी के अनुसार थाईलैंड में "वैलेंटाइन डे" से पहले एक कपल ने बेहद अलग तरह से अपनी शादी की। मीडिया में आई रिपोर्ट के मुताबिक, थाईलैंड के रत्चाबुरी प्रांत में इस कपल ने एक स्काई-कोस्टर पर हवा में लटककर अपनी शादी की रस्में पूरी की।
रिपोर्ट के मुताबिक, इस अjुत शादी के दौरान स्काई-कोस्टर से रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने उन पर फूल भी बरसाए। दुल्हन जिंतारा और दूल्हे किटिनंट ने बताया कि वे वेलेंटाइन डे के मौके पर अपनी शादी को किसी खास और अलग अंदाज में करना चाहते थे। इसके लिए हम दोनों एक दूसरे के साथ हवा में थे। ये पल अब हमारी जिंदगी के सबसे खूबसूरत पल बन गए हैं। ये हमारे लिए कभी ना भुला पाने वाले पल बन गए और इन पलों को हम हमेशा याद रखेंगे।
Similar Post
-
देश का अनोखा साइकिल स्कूटर, आगे से स्कूटर, पीछे से साइकिल
जिले के लक्खोवाल के कक्षा आठवीं के एक छात्र ने अपने पिता के साथ मिलक ...
-
असीरगढ़ में फिर निकले सोने के सिक्के, रात के अंधेरे में खुदाई जारी
असीरगढ़ किले के पास खुदाई में सोने के सिक्के मिलने की खबर फैलते ही स ...
-
उदयपुर के स्वर्ण शिल्पी ने बनाई विश्व की सबसे सस्ती और हल्की सोने की चेन
उदयपुर के स्वर्ण कारीगर 100 विश्व रिकॉर्ड होल्डर डॉ. इकबाल सक्का ने व ...
