विवेक अग्निहोत्री ने द वैक्सीन वॉर की शूटिंग शुरू की
बॉलीवुड निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने अपनी अगली फिल्म द वैक्सीन वॉर की शूटिंग शुरू कर दी है। विवेक अग्निहोत्री की पिछली फिल्म द कश्मीर फाइल्स ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। अब उन्होंने अपनी अगली फिल्म द वैक्सीन वॉर की शूटिंग शुरू कर दी है।विवेग अग्निहोत्री ने फिल्म की स्क्रिप्ट औऱ क्लैप के साथ एक फोटो शेयर की है। यह तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''गुड मॉर्निंग, हम नई चीजों के लिए जीते हैं। नई खुशी, नई हंसी. नई चुनौतियां। फिर भी हम पुराने और स्थापित में सहज महसूस करते हैं और उससे चिपके रहते हैं। यह कॉन्ट्रडिक्शन एक सफरिंग है। खुशी पाने का सबसे तेज और पक्का तरीका- अनिश्चितता में कूद पड़ना है। इस फिल्म को विवेक अग्निहोत्री की पत्नी पल्लवी जोशी ने प्रोड्यूस कर रही हैं। यह फिल्म 15 अगस्त 2023 को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज की जाएगी। यह फिल्म हिंदी के साथ-साथ इंग्लिश, तेलुगू, तमिल, मलयालम, कन्नड़, भोजपुरी, पंजाबी, गुजराती, मराठी और बंगाली में भी रिलीज होगी।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
