अजीबोगरीब सड़क हादसे में बाल बाल बचा शख्स
तमिलनाडु के थूथुकुडी जिले में एक अजीबोगरीब सड़क दुर्घटना में खाद ले जा रहे एक ट्रक की रस्सी एक शख्स के गले में फंस गई और वह बाइक से गिर गया। हालांकि इस हादसे में शख्स बाल-बाल बच गया। हादसा उस समय हुआ जब श्रीवैकुंठम शहर का रहने वाला बाइक सवार मुथु अपने कार्यस्थल की ओर जा रहा था। जब वह एरल क्षेत्र को पार कर रहा था, तो अचानक वह बाइक से जमीन पर नीचे आ गिरा। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल पहुंचाया। घटना में मुथु को मामूली चोटें आई हैं। पास की दुकान के सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि ट्रक के ऊपर बंधी रस्सी कट गई और मुथु के गले में जा फंसी और उसे बाइक से नीचे फेंक दिया। पुलिस सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि वे मामले की जांच कर रहे हैं और सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच के बाद आगे की कार्रवाई पर फैसला करेंगे।
Similar Post
-
देश का अनोखा साइकिल स्कूटर, आगे से स्कूटर, पीछे से साइकिल
जिले के लक्खोवाल के कक्षा आठवीं के एक छात्र ने अपने पिता के साथ मिलक ...
-
असीरगढ़ में फिर निकले सोने के सिक्के, रात के अंधेरे में खुदाई जारी
असीरगढ़ किले के पास खुदाई में सोने के सिक्के मिलने की खबर फैलते ही स ...
-
उदयपुर के स्वर्ण शिल्पी ने बनाई विश्व की सबसे सस्ती और हल्की सोने की चेन
उदयपुर के स्वर्ण कारीगर 100 विश्व रिकॉर्ड होल्डर डॉ. इकबाल सक्का ने व ...
