असम के कार्बी आंगलोंग में पिस्तौल, गोला बारूद के साथ दो गिरफ्तार
दिफू, गुरुवार, 15 दिसम्बर 2022। असम के कार्बी आंगलोंग जिले में हथियार और गोला-बारूद के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी बृहस्पतिवार को दी। एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, बुधवार रात दीफू के पास दिलाजी में एक व्यक्ति के पास से एक पिस्तौल जब्त की गई और उसे हिरासत में ले लिया गया। अधिकारी ने कहा, ‘दूसरी घटना में, हमने एक अन्य व्यक्ति से एक पिस्तौल और कुछ गोला-बारूद जब्त किए।” उन्होंने कहा कि व्यक्ति को डोकमोका थाना क्षेत्र के ताराबासा से गिरफ्तार किया गया।
Similar Post
-
बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त, सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही : तेजस्वी यादव
पटना, गुरुवार, 06 अगस्त 2026। राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक ...
-
जम्मू कश्मीर के कठुआ में मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार
जम्मू, गुरुवार, 06 अगस्त 2026। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बृहस्पतिवा ...
-
मुंबई में चोरी के मामलों में वांछित आरोपी सूरत से गिरफ्तार, 44 लाख रुपये की कीमती वस्तुएं बरामद
सूरत, गुरुवार, 06 अगस्त 2026। नवी मुंबई के रहने वाले 26 साल के एक व ...
