प्रयागराज में स्कूल बस पलटी, दो छात्रों की मौत
प्रयागराज, शनिवार, 17 दिसम्बर 2022। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के स्कूली छात्रों को प्रयागराज भ्रमण कराने आ रही एक बस शनिवार सुबह हंडिया थाना क्षेत्र के भेस्की गांव के पास पलट गई, जिससे उसमें सवार दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन छात्र-छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस उपायुक्त (गंगा नगर) अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि जौनपुर के कांति देवी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं को प्रयागराज भ्रमण कराने आ रही बस शनिवार सुबह हंडिया थाना क्षेत्र के भेस्की गांव के पास पलट गई। हादसे में बस में सवार दो छात्रों की मौत हो गई और दर्जनभर बच्चे घायल हो गए।
पुलिस उपायुक्त (हंडिया) सुधीर कुमार के मुताबिक, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस चालक ने साइकिल सवार को बचाने का प्रयास किया, जिसमें उसका वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। कुमार के अनुसार, मृतक छात्रों की पहचान अंकित (14) और अनुराग (15) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल 12 छात्र-छात्राओं को एसआरएन अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। वहीं, अन्य छात्रों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कर देवराज पब्लिक स्कूल में रोका गया है, ताकि उनके अभिभावक आकर उन्हें ले जा सकें। कुमार के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त बस में 75 छात्र-छात्राएं सवार थे, जो प्रयागराज घूमने आ रहे थे।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने डीयू के ‘नॉर्थ कैंपस’ में और सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
-
सिक्किम में 11 अक्टूबर को विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे
गंगटोक, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। सिक्किम का निर्वाचन विभाग विश ...
-
सीमारपुरी इमारत हादसा: मलबे से दो और शव निकले, मृतक संख्या पांच हुई
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली के सीमापुरी इलाके म ...
