साल 2023 में आने वाली हैं कितनी एकादशी, जानिए यहाँ पूरा लिस्ट

img

धार्मिक शास्त्रों के अनुसार एकादशी तिथि भगवान श्री विष्णु की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित दिन माना जाता है। जी हाँ और आपको बता दें कि सालभर में आने वाली 24 एकादशियों का हिन्दू धर्म में बहुत महत्व है। केवल यही नहीं बल्कि इस दिन व्रतधारियों को सुबह जल्दी जागकर, प्रार्थना तथा उपवास का संकल्प लेना चाहिए। कहा जाता है जिस साल में अधिक मास या मलमास आता है तब एकादशी व्रत की संख्या 2 अधिक बढ़ जाती है, अत: 24 की जगह 26 एकादशी हो जाती है। वहीं अधिक मास में परमा और पद्मिनी नामक एकादशी पड़ती है। अब हम आपको बताते हैं साल 2023 में आने वाली समस्त एकादशी के बारे में संपूर्ण लिस्ट।

2023 एकादशी की संपूर्ण सूची-

  • 2 जनवरी 2023, सोमवार : पौष पुत्रदा एकादशी/वैकुंठ एकादशी
  • 18 जनवरी 2023, बुधवार : षटतिला एकादशी
  • 1 फरवरी 2023, बुधवार : जया एकादशी
  • 16 फरवरी 2023, गुरुवार : विजया एकादशी
  • 3 मार्च 2023, शुक्रवार : आमलकी एकादशी
  • 18 मार्च 2023, शनिवार : पापमोचिनी एकादशी
  • 1 अप्रैल 2023, शनिवार : कामदा एकादशी
  • 16 अप्रैल 2023, रविवार : वरूथिनी एकादशी
  • 1 मई 2023, सोमवार : मोहिनी एकादशी
  • 15 मई 2023, सोमवार : अपरा एकादशी
  • 31 मई 2023, बुधवार : निर्जला एकादशी
  • 14 जून 2023, बुधवार : योगिनी एकादशी
  • 29 जून 2023, गुरुवार : देवशयनी एकादशी
  • 13 जुलाई 2023, गुरुवार : कामिका एकादशी
  • 29 जुलाई 2023, शनिवार : पद्मिनी एकादशी
  • 12 अगस्त 2023, शनिवार : परम एकादशी
  • 27 अगस्त 2023, रविवार : श्रावण पुत्रदा एकादशी
  • 10 सितंबर 2023, रविवार : अजा एकादशी
  • 25 सितंबर 2023, सोमवार : परिवर्तिनी एकादशी
  • 10 अक्टूबर 2023, मंगलवार : इंदिरा एकादशी
  • 25 अक्टूबर 2023, बुधवार : पापांकुशा एकादशी
  • 9 नवंबर 2023, गुरुवार : रमा एकादशी
  • 23 नवंबर 2023, गुरुवार : देवउठनी, देवप्रबोधिनी, देवोत्थान एकादशी
  • 8 दिसंबर 2023, शुक्रवार : उत्पन्ना एकादशी
  • 22 दिसंबर 2023, शुक्रवार : मोक्षदा एकादशी

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement