करें इन 7 चमत्कारिक मंत्रों का जाप, पूर्ण होंगी सब मनोकामनाएं
रविवार के दिन सूर्यदेवता की पूजा का विधान है. इस दिन सूर्योदय के वक़्त सूर्य देव को जल अर्पित करने से मनुष्य को बीमारियों से निजात प्राप्त होता है. सनातन धर्म में सूर्य देव एक ऐसे देवता हैं, जो नियमित तौर पर भक्तों को साक्षात दर्शन देते हैं. कहते हैं कि सूर्यदेव की पूजा के पश्चात् कुछ मंत्रों का जाप किया जाए, तो भक्तों को दुखों से मुक्ति प्राप्त होती है तथा सभी मनोकामना पूर्ति का वरदान मिलता है. आज हम आपको ऐसे ही कुछ मंत्रों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका केवल रविवार को जाप करने से ही सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है. इन मंत्रों का जाप करते वक़्त एक बात का ध्यान रखें कि इन मंत्रों का उच्चारण सही होना चाहिए. सूर्य देव के ये 7 चमत्कारिक मंत्रों में से किसी भी एक मंत्र का जाप बहुत ही प्रभावशाली है.
सूर्यदेव के मंत्र:-
- ॐ घृणिं सूर्य्य: आदित्य:
- ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा.
- ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर:
- ॐ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्यः क्लीं ॐ
- ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः
- ॐ सूर्याय नम:
- ॐ घृणि सूर्याय नम:
सभी ग्रहों में सूर्य ग्रह बहुत ही प्रभानशाली है. ऊर्जा और आत्मा का कारक भी है. किसी मनुष्य की जन्म कुंडली में सूर्य मजबूत स्थिति में विराजमान होता है तो ऐसे मनुष्य राजा के सामान माने जाते हैं. सूर्य प्रधान व्यक्ति को जीवन में उच्च पद और मान सम्मान की प्राप्ति होती है.
Similar Post
-
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र
हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र मास में आने वाले नवरात्र को अत्यंत पवि ...
-
संकष्टी चतुर्थी : विघ्न विनाशन को प्रसन्न करने का अद्भुत दिन, ऐसे करें पूजन
सनातन धर्म में माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर सकट चौथ या सं ...
-
शनि दोष से मुक्ति के लिए ऐसे करें शनिवार व्रत और पूजन
पौष माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि शनिवार को पड़ रही है। इस दिन स ...
