फिलीपींस में आग लगने से सात लोगों की मौतमनीला
मनीला, रविवार, 18 दिसम्बर 2022। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रविवार सुबह दो मंजिला मकान में आग लगने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गयी। दमकलकर्मी यूजीन ब्रियोनेस ने बताया कि मुंतिनलूपा शहर में स्थानीय समयानुसार सुबह करीब नौ बजे आग लगी और 23 मिनट बाद उस पर काबू पा लिया गया। प्रारंभिक जांच का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि जिस घर में आग लगी थी, उसमें 10 लोगों का परिवार रह रहा था। उन्होंने कहा कि दमकलकर्मी तीन अन्य लोगों की तलाश कर रहे हैं, जो लापता बताए जा रहे हैं। आग लगने के वक्त यह पता नहीं चल सका कि वे घर से बाहर थे या नहीं। उन्होंने कहा कि जब आग लगी, तो पीड़ित शायद सो रहे थे और बचने में नाकाम रहे। आग लगने की वजहों की जांच की जा रही है।
Similar Post
-
सीट चयन में पारदर्शिता की कमी, पार्टी हितों से समझौता: कांग्रेस सांसद जोतिमणि
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। करूर से कांग्रेस सांसद एस. जोतिमण ...
-
मणिपुर में चार प्रतिबंधित संगठनों के सात उग्रवादी गिरफ्तार
इंफाल, शनिवार, 28 मार्च 2026। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने चार प्र ...
-
तमिलनाडु विस चुनाव: अन्नाद्रमुक ने एनजेपी को एक सीट आवंटित की
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। तमिलनाडु में मुख्य विपक्षी दल अन ...
