सीमा से लगे हुए जिले आर्मी से समन्वय के साथ काम कर देश की सुरक्षा चाक चौबन्द रखें- मुख्य सचिव
जयपुर, सोमवार, 19 दिसम्बर 2022। मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने कहा कि राज्य की बड़ी सीमा अर्न्तराष्ट्रीय सीमा से जुड़ी हुई है ऐसे में सुरक्षा के मद्देनजर सीमा से लगे हुए जिले सैन्य अधिकारियों के साथ समन्वय से कार्य कर सुरक्षा चाक चौबन्द रखें। श्रीमती शर्मा सोमवार को यहां शासन सचिवालय में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जिला प्रशासन एवं आर्मी के मध्य समन्वय को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित कर रही थी।
उन्होंने कहा कि सीमा से लगे हुए जिले बाड़मेर, जैसलमेर, गंगानगर तथा बीकानेर जिला प्रशासन सैन्य अधिकारियों के साथ समय- समय पर बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था के उचित प्रबंध सुनिश्चित करें। उन्होंने सैन्य अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वे लगातार सीमा से जुड़े क्षेत्र की पैट्रोलिंग करते रहें तथा जिला प्रशासन के साथ मिलकर सुरक्षा की दृष्टि से गैर कानूनी गतिविधियों में संलिप्त लोगों तथा गैर सामाजिक तत्वों पर रोक लगाएं। बैठक में सैन्य अधिकारियों ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से राज्य से लगी हुई देश की अर्न्तराष्ट्रीय सीमा को लेकर प्रस्तुतिकरण दिया। बैठक में पुलिस महानिदेशक श्री उमेश मिश्रा, गृह विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री आनन्द कुमार, लेेफ्टिनेन्ट जनरल श्री राकेश कपूर, वीएसएम, जीओसी 12 कॉर्प्स, सैन्य तथा गृह विभाग के अधिकारी तथा वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर तथा श्री गंगानगर के कलेक्टर मौजूद थे।
Similar Post
-
बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त, सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही : तेजस्वी यादव
पटना, गुरुवार, 06 अगस्त 2026। राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक ...
-
जम्मू कश्मीर के कठुआ में मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार
जम्मू, गुरुवार, 06 अगस्त 2026। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बृहस्पतिवा ...
-
मुंबई में चोरी के मामलों में वांछित आरोपी सूरत से गिरफ्तार, 44 लाख रुपये की कीमती वस्तुएं बरामद
सूरत, गुरुवार, 06 अगस्त 2026। नवी मुंबई के रहने वाले 26 साल के एक व ...
