किम कार्दशियन ने अपने बच्चों के साथ बिताया खास समय
हॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस किम कार्दशियन को आज के समय में कौन नहीं जानता है, वह हमेशा ही किसी न किसी बात के चलते चर्चाओं में बनी रहती है, इतना ही किम हमेशा ही अपने फैंस के लिए कुछ न कुछ नया करती रहती है. वहीं अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बीच बैलेंस करना अच्छे से जानती हैं। वह अपने काम के साथ-साथ फैमिली के साथ भी एंजॉय करने के लिए समय भी निकाल लेती हैं। हाल ही में किम अपने बच्चों के साथ घर में जमकर मस्ती करती दिखाई दी है।
बता दें कि बच्चों संग मस्तीभरी तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की हैं, जो खूब वायरल होने लगी है। किम द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री अपने बच्चों संग मैचिंग किए हुए दिखाई दे रही है। रेड आउटफिट में नजर आ रही किम के साथ उनकी बेटियां भी रेड आउटफिट में बेहद प्यारी दिखा रही है। इतना ही नहीं सोफे पर बैठ एक्ट्रेस अपनी बच्चियों संग खूब मस्ती कर रही हैं और कैमरे के सामने जबरदस्त पोज देती हुई दिखाई दे रही है। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी देने लगे है। खबरों का कहना है कि किम कार्दशियन सोशल मीडिया की दुनिया में काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ बोल्ड तस्वीरें साझा करती रहती हैं।
Similar Post
-
समीरा रेड्डी की ज़िंदगी का स्पेशल गेस्ट बना 'एलपीजी सिलेंडर'
इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर भारत में देखने को मिल रहा ह ...
-
जान्ह्वी कपूर ने ‘हैमनेट’ में जैकोबी जुप की परफॉर्मेंस को कहा साल की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्ह्वी कपूर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर युवा अ ...
-
विजय सेतुपति ने एटली की फिल्ममेकिंग की तारीफ की
दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेता विजय सेतुपति ने हाल ही में फिल्ममेकर ए ...
